Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां




 जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां

श्रवण एवं दृष्टिबाधित विद्यार्थियों से की आत्मीय मुलाकात, बांटे उपहार

बच्चों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत गीत से किया अभिनंदन


कवर्धा, 20 जुलाई 2026। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय, सिंघनपुरी पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ स्नेहपूर्ण समय बिताया। इस दौरान विद्यालय परिवार और बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपहार स्वरूप पानी के लिए थर्मस बोतलें वितरित कीं। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के प्रति निरंतर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय से संबंधित आवश्यकताओं पर भी चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विद्यालय तक पहुंचने वाले मार्ग के निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जरूरत के अनुरूप भवन संबंधी व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करने की बात कही। विद्यालय प्रबंधन ने उप मुख्यमंत्री के इस आत्मीय और संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके आने से बच्चों में उत्साह और उन्हें विशेष अपनापन महसूस हुआ।

Post a Comment

0 Comments