Header Ads Widget

Responsive Advertisement

श्रावण माह की पदयात्रा की तैयारियों को लेकर 21 जुलाई को होगी बैठक

 



श्रावण माह की पदयात्रा की तैयारियों को लेकर 21 जुलाई को होगी बैठक


कवर्धा, 20 जुलाई 2026। श्रावण मास के प्रथम सोमवार 3 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली पारंपरिक बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा की तैयारियों को लेकर 21 जुलाई को दोपहर 01 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा करेंगे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के प्रथम सोमवार को पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों तथा विभिन्न क्लब, संघ एवं समाजों के अध्यक्षों एवं प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। सभी आमंत्रितों से बैठक में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments