Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अजजा शासेवि संघ पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से किये मुलाक़ात

 



अजजा शासेवि संघ  पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से  किये मुलाक़ात 


अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पदोन्नति में आरक्षण की बहाली एवं अन्य संवैधानिक मुद्दों को लेकर प्रान्ताध्यक्ष आर एन ध्रुव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री  श्री विष्णुदेव साय जी से विगत दिवस भेंट किए।  आसकरण सिंह  धुर्वे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने  प्रांतीय प्रतिनिधिमण्डल क़ी सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का रास्ता  निकालने की बात कही। प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव ने  संघ की ओर से  बात रखते हुए कहा कि अवैधानिक रूप से नियम कानून को ताक में रखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा धड़ल्ले से आरक्षण विहीन पदोन्नति किया जा रहा है । जिसके फलस्वरुप हजारों की तादाद में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी पदोन्नति से वंचित हो रहे हैं। इससे समाज को दोहरा नुकसान हो रहा है। अनुसूचित जाति ,जनजाति वर्ग अधिकारी कर्मचारी जिस पद में भर्ती हुआ है ,उसी पद में रिटायरमेंट तक बने रहने पर मजबूर हैं। यदि कोई पटवारी से आर आई नहीं बनेगा, शिक्षक से प्रधान पाठक नहीं बनेगा डिप्टी कलेक्टर से ज्वाइन कलेक्टर  नहीं बनेंगे तो  इसका परिणाम यह होगा कि अनुसूचित जाति , जनजाति वर्ग के  शिक्षित बेरोजगार युवा जो रोजगार हेतु पढ़–लिखकर शासकीय सेवा में आने के लिए कतार में खड़े हुए हैंl वे नौकरी में आने से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराए की छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनने पर समाज में भारी खुशी है एवं आदिवासी समाज में समस्याओं के निराकरण की आस जगी है। 16/04/2024  को आदेशित करते हुए हाई कोर्ट ने सरकार को पदोन्नति हेतु नियम बनाने तीन माह का समय दिया है l 16/07/2024 को   कोर्ट द्वारा दिए गए तीन माह का समय सीमा पूरा हो जायेगा किन्तु नियम  बनाने में सरकार के तरफ से कोई पहल नहीं दिखाई दे रहा l

यदि विभिन्न संवैधानिक मुद्दों का शीघ्र समाधान  नहीं हुआ तो अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विभिन्न संगठनों के सहयोग से 26 जुलाई को बड़ा आंदोलन करेगा। 

उक्त अवसर पर संघ के प्रांतीय महासचिव मोहन लाल कोमरे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष एन आर चंद्रवंशी ,प्रांतीय सचिव जयपाल सिंह ठाकुर , प्रांतीय सदस्य मनहरण चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष राजनांदगांव लेखराम मात्रा, आरसी ध्रुव जिलाध्यक्ष बिलासपुर, अकत ध्रुव जिलाध्यक्ष मुंगेली, एसपी ध्रुव जिलाध्यक्ष महासमुंद,जी आर नेताम जिला उपाध्यक्ष धमतरी, पीएल उइके , प्रहलाद ठाकुर, रोमसिंह मंडलोई, डेविड भुआर्य, आर  आर चंद्रवंशी, ए के ठाकुर,राहुल नेताम, दौलत ध्रुव, रामायण मंडावी, दिग्विजय कुमेटी उपस्थित थे।


भवदीय 

आसकरण सिंह धुर्वे

जिला अध्यक्ष 

छ ग अ ज जाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला कबीरधाम

Post a Comment

0 Comments