Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पीसीसी महामंत्री एवं कवर्धा प्रभारी डॉ पटिला ने ली बैठक, कांग्रेस सदस्यता महाअभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश


 पीसीसी महामंत्री एवं कवर्धा प्रभारी डॉ पटिला ने ली बैठक, कांग्रेस सदस्यता महाअभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

कवर्धा- जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा द्वारा जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी के नेतृत्व में कबीरधाम जिला के प्रभारी श्री थानेश्वर पाटिला की मुख्य अतिथि में सर्किट हाउस कवर्धा में जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों का आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें जिले में चल रहे सदस्यता अभियान एवं बूथ कमेटी गठन के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से जिले में चल रहे सदस्यता की स्थिति को जाना। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री थानेश्वर पाटिला  ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वह सदस्यता अभियान को गति देते हुए अधिक से अधिक लोगों को छत्तीसगढ़ सरकार की योजना के बारे में जानकारी देते हुए उनको लाभ पहुंचाते हुए कांग्रेस से जोड़ें जिससे कि पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके उन्होंने आगे कहा कि यदि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को सफल बनाते हुए जमीनी स्तर तक पहुंचाना है तो इसके लिए हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी मिलकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाते हुए उन के माध्यम से उनका और उनके क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण कराते हुए क्षेत्र का विकास करा कर उनको उन्नति के राह पर निरंतर आगे बढ़ाते रहना है जिससे उन सब का कॉन्ग्रेस सरकार के प्रति निष्ठा एवं विश्वास कायम रहे।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी थानेश्वर पाटिला जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री योगी जिला उपाध्यक्ष ईश्वर शरण वैष्णव किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय वैष्णव अ, ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण पटेल, नवीन जायसवाल, शेषनारायण बैस, पीताम्बर वर्मा, उत्तरा दिवाकर, होरीराम साहू, सुमिरन सिंह धुर्वे, मोहित महेश्वरी आन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामखिलावन साहू, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा कुमार नामदेव, जोहन खांडे, तुकाराम चंद्रवंशी,  गोपाल चंद्रवंशी, अशोक सिंह ठाकुर, तारिणी ठाकुर, दीपक ठाकुर, भोलाराम चंद्रवंशी, राजेश मखिजानी, गोरेलाल चंद्रवंशी, जितेंद्र मानिकपूरी, सुरेश पटेल, कामु बैगा, जुबी खान, किरोत साहू, विनोद चंद्रवंशी हुकुम सिंह भूपेंद्र कुमार राजपूत शिवेंद्र चंद्राकर, नंदराम पाटिल हस्ती कुमार आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments