पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिला स्व सहायता समूह को कम्यूनिटी फार्मिंग एवं अन्य गतिविधियों हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग द्वारा मिलकर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के साथ-साथ समूह को आवश्यक सहयोग व सामाग्री की उपलब्धता विभाग द्वारा किया गया। कम्यूनिटी फार्मिंग के लिए भूमि विकास का कार्य महात्मा गांधी नरेगा योजना से किया गया साथ ही फार्मिंग के लिए सब्जीयों की बीज, सिंचाई साधन हेतु ड्रीप एरिगेशन उद्यानिकी विभाग द्वारा कराया गया। कृषि विभाग के द्वारा सब्जी उत्पादन हेतु तकनिकी परिक्षण एवं अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से मधुमक्खी पालन का कार्य शहद प्रसंस्करण केन्द्र के रूप में चल रहा है। समीप के गौठान में उपलब्ध गोबर से जैविक खाद निर्माण के लिए नाडेफ टैंक महात्मा गांधी नरेगा योजना से बनाया गया।
0 Comments