Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सेवा संकल्प और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकायों में चला विशेष स्वच्छता अभियान

 



सेवा संकल्प और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकायों में चला विशेष स्वच्छता अभियान

स्वच्छ खेल प्रतियोगिता से स्वच्छता का संदेश, गणेश विसर्जन स्थलों और मुक्तिधामों में की गई विशेष साफ-सफाई


कवर्धा, 27 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत कबीरधाम जिले के नगरीय निकायों में स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत पांडातराई में स्वच्छता दीदियों के लिए स्वच्छ खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं पंडरिया में गणेश विसर्जन उपरांत विसर्जन स्थलों की विशेष साफ-सफाई की गई। नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा लोहारा नाका स्थित मुक्तिधाम में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।


नगर पंचायत पांडातराई में आयोजित स्वच्छ खेल प्रतियोगिता के दौरान स्वच्छता दीदियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, टीम भावना, आपसी समन्वय और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा गणेश विसर्जन उपरांत विसर्जन स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विसर्जन स्थलों पर एकत्रित निर्माल्य, कचरे एवं अन्य अपशिष्ट को हटाकर परिसर की साफ-सफाई की गई और स्थलों को पुनः स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नागरिकों को धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया।


नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत लोहारा नाका स्थित मुक्तिधाम में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में सहभागी बनने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments