Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कवर्धा जिले के बोड़ला स्थित मां कंकालीन पचराही में आज दिनांक 27 सितंबर 2026, रविवार को विशेष संरक्षित बैगा समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

 



कवर्धा जिले के बोड़ला स्थित मां कंकालीन पचराही में आज दिनांक 27 सितंबर 2026, रविवार को विशेष संरक्षित बैगा समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी सप्ताह में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।


चूंकि बैगा समाज मुख्य रूप से वनांचल क्षेत्रों में निवासरत है, इसलिए समाज के सुचारू संचालन और विस्तार के लिए दो कार्यकारी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें कामू बैगा और गौठूराम बैगा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष रूप से कामू बैगा की समाज में गौरवशाली वापसी और इस प्रमुख पद पर नियुक्ति से पूरे जिले के बैगा समाज में अभूतपूर्व हर्षोल्लास का माहौल है।


इसके साथ ही, सेमलाल पड़िया और धरम सिंह मछिया को जिला उपाध्यक्ष एवं समाज का सभापति नियुक्त किया गया है। जल्द ही संपूर्ण जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।


इस अवसर पर मोतीलाल बैगा, सोनसाय बैगा, शिव कुमार बैगा, केवल बैगा, भरत बैगा, राकेश बैगा, कार्तिक बैगा, मोहित बैगा, दलीचंद बैगा सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुखों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर गुलाल लगाकर स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments