Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कुकरापानी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

 



कुकरापानी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह


कवर्धा, 3 फरवरी 2025/ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुकरापानी में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट मैच का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।


   उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गांव-गांव में खेल मैदान, आवश्यक संसाधन और प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। श्री शर्मा ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलते हुए अपने गांव, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और युवाओं में आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने की भी अपील की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments