Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम की विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान पर दी बधाई

 



उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम की विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान पर दी बधाई


महिलाओं की वीरता, खेल और कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मिला राज्य स्तरीय सम्मान


कवर्धा, 22 नवम्बर 2024। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के 24वें वर्षगांठ के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले की तीन विभूतियों से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन सम्मानित विभूतियों ने न केवल कबीरधाम बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।


श्रीमती अदिति कश्यप (ग्राम पालीगुढ़ा) को वीरांगना अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार।


सुश्री छोटी मेहरा (पंडरिया) को गुंडाधुर सम्मान।


श्री शिवकुमार चंद्रवंशी (ग्राम कोको) को खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार।


इन सम्मानों ने कबीरधाम जिले की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है और नागरिकों को गर्व का एहसास कराया है।

Post a Comment

0 Comments