Header Ads Widget

Responsive Advertisement

छ ग सर्व आदिवासी समाज एवं छ ग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने संयुक्त रूप से सौपे ज्ञापन!

                       


        


  छ ग सर्व आदिवासी समाज एवं छ ग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने संयुक्त रूप से सौपे ज्ञापन!                 


09अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर घोषित सामान्य अवकाश के दिन अन्य शासकीय कार्यक्रम  आदिवासी समाज नाराज!                                          छ ग सर्वआदिवासी     


समाज  एवं छ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय आव्हान पर प्रदेश के सभी  जिला मुख्यालय से माननीयों के नाम ज्ञापन सौपा जाना निर्देशित हुआ है इसी क्रम मे डॉ संतोष धुर्वे, गजराज टेकाम जी प्रांतीय पदाधिकारी के नेतृत्व मे  आज दिनांक 11/06/2024 को जिला मुख्यालय कबीरधाम मे माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ,स्कूल शिक्षा मंत्री, मंत्री आदिम जाति कल्याण विकास विभाग, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग  आदि के नाम माननीय जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन सौंपा !  प्रेस विग्यप्ति जारी करते हुए आसकरण  सिंह धुर्वे ने बताया कि  छ ग  राज्य आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है उनके भावनाओं को ध्यान रखते हुए  09अगस्त को  शासन द्वारा सामान्य अवकाश घोषित  किया है,!इस दिन आदिवासी समाज के सभी वर्गो के लोग अपनी आदिम  संस्कृति -परम्परा का प्रदर्शन करते हुए  प्रदेश सहित  विश्व भर के 198 देशों मे पुरे उत्साह के साथ विभिन्न आयोजन होता है! हालही मे सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी करते हुए 09अगस्त के दिन सभी शिक्षण संस्थान मे मेघा पालक बैठक कराने निर्देशित किया है.! आदिवासी समाज के लिए घोषित सामान्य अवकाश के दिन शासकीय कार्यक्रम का आयोजन उनके भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कार्य प्रतीत होता है! समाज इस प्रकार के आदेश का विरोध करते हुए मेघा पालक सम्मलेन को किसी अन्य तिथि को कराने ज्ञापन सौंपा है! साथ ही छ ग के खजुराहो के नाम से विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव के इतिहास से छेड़ छाड़ करते हुए पूर्व के साइन बोर्ड मे उल्लेखित "यह मंदिर गोंड समुदाय के उपाशय भोरमदेव के नाम से प्रसिद्ध है "पंक्ति को विलोप कर नये साइन बोर्ड लगाया गया है!इस प्रकार अपने सांस्कृतिक धार्मिक धरोहर से पहचान मिटाने का कुतषित प्रयास करने वाले के खिलाफ समाज आक्रोषित है!!जल्द ही पुराने साइन बोर्ड मे उलल्लेखित समस्त ऐतिहासिक जानकारी के साथ नई बोर्ड लगाने का ज्ञापन सौपकर चेतावनी दिया है! ज्ञापन अवसर पर मुख्यरुप से डॉक्टर संतोष धुर्वे, प्रदेश उपाध्यक्ष गजराज सिँह टेकाम,प्रांतीय स सचिव, मनोहर धुर्वे  जिला उपाध्यक्ष,सुखनन्दन धुर्वे जिला कार्यकारी अध्यक्ष , आसकरण सिंह धुर्वे जिला अध्यक्ष,मान कुं व र धूमकेति जिला अध्यक्ष महिला प्रभाग , सगनू धुर्वे जिला अध्यक्ष युवा प्रभाग, शिवकुमार धुर्वे, रामबिलास पोर्ते,कल्पना मेरावी,  कुसुमलता धुर्वे,दिलीप कुमार धुर्वे, सुरेन्द्र मरकाम, नैन सिंह मेरावी,देवन धुर्वे, तुका धुर्वे, उत्तम नेताम, जागेश्वर धुर्वे, रेखु धुर्वे, उदयभान मेरावी, फागु मेरावी, कृष्णा मेरावी मानसिंह मेरावी, आत्मा मेरावी आदि उपस्थित रहे!      

  भवदीय :- डॉक्टर संतोष धुर्वे, प्रदेश उपाध्यक्ष                                छ ग सर्व आदिवासी समाज रायपुर

Post a Comment

0 Comments