जिला कांग्रेस ने सांसद संतोष पाण्डेय का किया पुतला दहन
कवर्धा - सोमवार को कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नींलु चंद्रवंशी ने क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस कमेटी कार्यालय से हजारों की संख्या में निकली भीड़ ने जमकर नारेबाजी की एवं सांसद का पुतला दहन करते हुए उनको खरी-खोटी कहा। लोगों ने भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद एवं सांसद संतोष पांडे के मुर्दाबाद के नारे लगाए। फिर से सिग्नल चैक जाम रहा, दोपहर से चल रहा विरोध प्रदर्शन शाम होने को था, लेकिन आक्रोशित भीड़ कम नहीं हो रहा था।
लोगों ने तो यहां तक भी कह दिया कि सांसद मुंह छुपाए कहां बैठे हैं, घर में छिपकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं, दम है तो सामने आए और खुले मंच पर बहस करें सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उनको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। कवर्धा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होकर भी विकास की एक बिंदु पर कार्य करने पर भी असफल रहने वाले ऐसे निष्क्रिय नेता जनता को नही चाहिए।
विगत दिनों क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रेसवार्ता कर कबीरधाम प्रशासन द्वारा जिला बदर किये अपराधियों का पक्ष लेकर दो अपराधी युवाओं का बचाव करने का कोशिश किये जाने के विरोध में कवर्धा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अकबर के अनुमति से जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी के नेतृत्व पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता के साथ पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
मामला कुछ दिनों पूर्व का है, जिसमें एक भाजपा युवा नेता ने एक पुलिस के जवान के साथ झूमा झपटी मारपीट करने की कोशिश की। एवं दूसरे युवा ने कलेक्ट्रेट में घुसकर गाली गलौज किया। उन्हीं युवकों में से कुछ लोगों ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर चूड़ी फेंकने और साथ में कांग्रेस कार्यालय में चल रहे शांति बैठक में जबरन घुसकर दंगा फैलाने का कोशिश किया था। जिसके खिलाफ कांग्रेसियों ने लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक को भी सौंपा था।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशी ने मीडिया एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपाईयों के रक्त में ही गुंडागर्दी बसी है, ऐसे में हमारे क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे इससे कैसे बच सकते थे। कवर्धा की जनता ने इनको अपना सेवक चुना परंतु ये तो भाजपा के गुंडों के संरक्षक बने बैठे हैं। क्षेत्र की विकास के मुद्दों की बात करो तो यह गहरी निद्रा में सो जाते हैं और जब भी किसी अपराधियों का संरक्षण करना हो तो यह प्रथम व्यक्ति के रूप में सामने हो जाते हैं। कवर्धा की जनता इनकी हरकतों को बारीकी से देख रही है।
उन्होने आगे कहा कि ये (भाजपाई) मंत्री अकबर को क्षेत्र की जनता से मिले अपार आशीर्वाद और प्रदेश भर में सर्वाधिक रिकॉर्ड मत वोटों से जीत और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के गृहजिला होने के पश्चात भी क्षेत्र में विकास ना कर पाने से कवर्धा की जनता द्वारा उनके प्रतिनिधियों को बुरी तरह से हराकर उनको अस्वीकार किया, जिसे वो पचा नहीं पा रहे, इसीलिए स्वयं ही मुद्दा बनाकर दंगा फैलाने का प्रयास करते हैं। क्योंकि विकास के मुद्दों में तो मंत्री अकबर का इनके पास कोई तोड़ नहीं है। इसलिए जात धर्म के नाम पर सांप्रदायिकता फैला कर कवर्धा को अशांत करने का प्रयास करते हैं और उसके बाद हिंदू मुस्लिम दंगा कराकर मंत्री अकबर को घेरने का असफल प्रयास करते हैं, कवर्धा की जनता यह सब समझ चुकी है और वह अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली इसीलिए भाजपाई बौखला गए हैं और बौखलाहट बस वस वह कवर्धा की जनता को भ्रमित करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।सोमवार को मात्र सांकेतिक रूप से हमने अपराधियों का संरक्षण करने वाले सांसद का पुतला दहन मात्र किया। अगर वह क्षेत्र की जनता को दरकिनार करते हुए विकास कार्यों के मुद्दों में ध्यान ना देकर अपराधी को संरक्षण देंगे, तो हम उनका निवास घेराव कर उनके समक्ष आंख से आंख मिलाकर उनको जवाब देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
क्रेडा सदस्य श्री कन्हया अग्रवाल जी ने कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन होने के पश्चात भी संविधान के शपथ लेकर कानून का उल्लंघन ना करने एवं उल्लंघन करने वालों का समर्थन या साथ ना देने की बात कहने के पश्चात भी वे गुंडई एवं दंगाइयों का समर्थन कर रहे हैं, यह बहुत ही शर्म की बात है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें जनता के साथ यह छल कतई शोभा नहीं देता। उनको यह ध्यान देना चाहिए कि मंत्री को अनाप-शनाप कहने वाले और मंत्री को जिला बदर करने की बात कहने वाले पूर्व सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को कवर्धा की जनता नहीं जिला बदर और भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषी शर्मा जी ने कहा कि सांसद क्षेत्र की जनता का दुश्मन बन गया है, जनता ने उसको जिस विकास कार्यों के लिए चुना है वो उन विकास कार्यों को दरकिनार कर दंगाइयों का साथ दे रहा है। उन्हें ज्ञात होना चाहिए कि उनके (भाजपा) ही पूर्व मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के पश्चात भी कवर्धा विकास से कोसों दूर रहा, जिसको मंत्री अकबर के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बनते ही कवर्धा में विकास की गंगा बहा दिए, जिसका जनता प्रत्यक्ष उदाहरण देख रही है। मैं सांसद संतोष पांडे को इस मंच के माध्यम से चुनौती देता हूं कि वह आए और अपने 15 साल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखें और हम मात्र 5 सालों में मंत्री अकबर द्वारा किए गए क्षेत्र के विकास कार्यों को सामने रखते हैं। इसमें यह स्पष्ट हो जाएगा कि डॉ रमन सिंह ने अपने लोगों के साथ छल किया है और मंत्री अकबर ने क्षेत्र को मात्र 5 वर्षों में विकास कार्यों की सौगात से नवाजा है।
पुतला दहन कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नींलु चंद्रवंशी क्रेडा सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा शहर अध्यक्ष मोहित महेश्वरी प्रवक्ता राजू तिवारी महिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रानू दुबे पूर्णिमा चंद्राकर नवीन जयसवाल महेंद्र कुंभकार कलीम खान रामचरण पटेल विजय वैष्णव बीरेंद्र जांगड़े बाल्मीकि वर्मा तुकाराम चंद्रवंशी अगम दास आनंद ने संबोधित किया।
पुतला दहन कार्यक्रम में श्रीमती सीमा आनंत कृष्णा साहू दुर्गेश कुंभकार रामफल कौशिक बाबूदास गोप शोभाराम बंजारे मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू तारणी ठाकुरमुस्कान दशलहरे सुशीला धुर्वे रोशनी मेंरावी नारायणी तोन्द्रे आकाश केसरवानी कृष्ण कुमार सोनी नेतराम जंघेल त्रिवेणी मानिकपुरी चंद्रिका रजक अमित वर्मा महमूद अली लाल जी चंद्रवंशी फिरोज खान भीषण तिवारी अजय गुप्ता अफजल खान हीरालाल चंद्रवंशी रम्मन केसरी पूरन नाथ योगी लेखा राजपूत नरेंद्र कुमार साहू तूकेश्वर साहू दूरपत्त गजानन निषाद परदेसी परदेसी रविंद्र रविंद्र देवांगन देवदास कोमल पटेल प्रभाती मरकाम शिव शंकर वर्मा अमर दास रात्रि भुनेश्वर चंद्रवंशी विनोद चंद्रवंशी हीरामणि ग्वाला नरेश चंद्राकर अजीत साहू विषम पांडे विजय वैष्णव सत्येंद्र वर्मा राजेंद्र सुनील साहू शरद बांगली अशोक सिंह भाई राम भाई रोमी खनूजा सुनील जोशी संतोष अवस्थी जमील खान कौशल कौशिक नदीम खान सुरेश निखारे इदरीश खान अमित अवस्थी शिवा बंजारे प्रकाश मानिकपुरी भरत वर्मा लखंदर पुनाराम साहू टीकम शर्मा रामकुमार साहू नंदकिशोर सैंडल मुन्ना राम चंद्रवंशी संजय ध्रुव पंचू कोसरिया कन्हैयालाल सुखदेव चंद्रवंशी कपिल श्रीवास रोहित चंद्रवंशी नरेश साहू विनय वैष्णव भूपेंद्र सिंह राजपूत सविता पटेल मुकेश साहू अमन बर्वे बृजेश चंद्रवंशी विवेक जायसवाल रितेश चंद्रवंशी मनीष शर्मा नरेंद्र देवांगन अरुण कुमार जोशी मुकेश चंद्रवंशी शिवा बंजारे नंदराम पाटिल राजेश गढ़वाल राजू यादव त्रिलोकचंद राजेंद्र मारकंडे जो हुआ चोवा साहू गोरेलाल चंद्रवंशी गोपाल चंद्रवंशी आशीष बोथरा तिरलोक लहरें सफीउद्दीन मुकेश झारिया कलीम खान भुनेश्वर पटेल अरविंद चंद्रवंशी कृष्णा चंद्रवंशी सुरेश पटेल सुरेश चंद्रवंशी गौतम साहू किशन नाथ किराना दास पात्रे चंद्र कुमार शिवहरे शिव राम साहू मैथिली शरण चौबे मुखी राम साहू अंजू पटेल अनिल अजय यादव बुधराम पुरुषोत्तम बंसी लव बेदराम कौशिक दिल्ली कौशिक परमेश्वर मानिकपुरी एवं भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments