Header Ads Widget

Responsive Advertisement

breking:-समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के लिए एन्ड्रॉयड एप टोकन तुंहर हाथ कारगार साबित हो रहा


समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के लिए एन्ड्रॉयड एप टोकन तुंहर हाथ कारगार साबित हो रहा

टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किसान घर बैठे प्राप्त कर रहें ऑनलाईन टोकन  

कवर्धा, 09 दिसंबर 2022। किसानों के चेहरे की मुस्कान उस समय झलकता है जब 4 महीने की कड़ी परिश्रम के बाद खेतों में फसल लहलहाती है। इसके बाद उसके परिश्रम का फल उस समय मिलता है जब किसान अपना फसल का विक्रय आसानी से करते है। किसान अपने फसल को आसानी से बेच सके इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घर बैठे ऑनलाईन टोकन की सुविधा शुरू की। इसके लिए उन्होंने एन्ड्रॉयड एप ‘टोकन तुंहर हाथ’ सुविधा की पहल की। जिससे किसान अब घर बैठे अपने मोबाइल से स्वयं टोकन प्राप्त कर रहे है और समिति में बिना लाइन लगाए अपने धान का विक्रय तुरंत कर रहे हैं। एन्ड्रॉयड एप ‘टोकन तुंहर हाथ’ से
अब समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले कृषकों को धान विक्रय के लिए घर बैठे ऑनलाईन टोकन की सुविधा मिल रही है। शासन द्वारा पंजीकृत किसान को धान विक्रय के लिए टोकन जारी करने प्रक्रिया के सरलीकरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से बनाएं गए एन्ड्रॉयड एप टोकन तुंहर हाथ कारगार साबित हो रहा है।
कवर्धा सोसायटी में धान बेंचने आए किसान श्री बसंत कुमार साहू ने बताया कि इस बार टोकन के लिए सोसायटी नहीं आना पड़ा। टोकन तुंहर हाथ एप मोबाईल से डाउनलोड करके स्वयं टोकन प्राप्त किया और इसके बाद धान बेचने समिति में आए है। ऑनलाईन एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने मे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। वहीं राहुल शर्मा बताते है कि टोकन तुंहर हाथ एप से टोकन प्राप्त किया है और पांच मिनट के अंदर घर में ही टोकन मिल गया। वहीं भरतदास ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों के टोकन के समस्या को ध्यान में रखते हुए मोबाईल में टोकन काटने के लिए सुविधा प्रदान की है। इससे अब समय की बचत हो रही है साथ ही आसानी से टोकन प्राप्त हो रहा है।  
टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से अब किसान घर पर ही अपने मोबाईल से एप डाउनलोड कर धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर रहे है। इससे किसानों को समिति में टोकन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और इससे समय की भी बचत हो रही है। उन्हें समिति, उपार्जन केन्द्र में जाने की आवश्यकता नहीं हो रही है। इसके साथ ही किसानों को अपनी पंजीयन संबंधी जानकारी जैसे व्यक्तिगत, भूमिगत, खाता, धान खरीदी एवं भुगतान की जानकारी भी सुगमता से प्राप्त हो सकेगी। टोकन तुंहर हाथ एप की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहें है। इस एप द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी पंजीकृत रकबा, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी आदि की सभी नवीनतम जानकारियां प्राप्त हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments