Header Ads Widget

Responsive Advertisement

breking;-केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन में शामिल हुए


केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर  21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन में शामिल हुए

मंत्री श्री अकबर ने श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना कर संत साधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया

कवर्धा, 20 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज ग्राम रबेली में आयोजित 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना कर संत-साधुओं  से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने यज्ञ कुंड का परिक्रमा कर नारियल अर्पित किए। मंत्री श्री अकबर ने संत श्री सियाराम दास महाराज के कुटिया में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। रबेली के महाआयोजन में 700 से अधिक नागा संत पहुंचे है। इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संत शामिल हुए है। यह आयोजन 12 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है। वहीं 21 दिसंबर को पूर्ण आहुति होगी। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री होरीराम साहू, श्री लक्ष्मण चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधियो ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Post a Comment

0 Comments