Header Ads Widget

Responsive Advertisement

करूणा अभियान के तहत वृद्ध महिला को उसके पैसे वापस मिले


करूणा अभियान के तहत वृद्ध महिला को उसके पैसे वापस मिले

कवर्धा, 13 अप्रैल 2022। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष श्री जस्टिस गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में ’’करूणा अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों को सहायता प्रदान करना है। इस अभियान में घर से परित्यक्त वृद्धजनों को पुनः अपनाने के लिए उनके घरवालों को समझाईश दी जाती है। समझाईश के बाद यदि आवश्यक हो तो भरण पोषण का प्रकरण न्यायालय में पेश किया जाता है।
जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती नीता यादव द्वारा वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान एक वृद्धजन श्रीमती पांचो बाई देवांगन द्वारा अपनी व्यथा बताई कि उसके घरवाले उसे नहीं रख रहे है, साथ ही उसके समाजवाले उसके एक लाख से अधिक रूपयों को रख लिए है और दे नहीं रहे है। श्रीमती नीता यादव द्वारा तत्काल कार्यवाही के लिए श्री अमित प्रताप चन्द्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया। सचिव द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पी.एल.व्हीगण श्री योगेन्द्र सिंह गहरवार एवं श्री हरिराम यादव के माध्यम से महिला के समाज के लोगों से चर्चा की गई। समाज के लोग प्राधिकरण के कार्यालय में आकर सचिव से मुलाकात किए तथा यह स्पष्ट किए कि महिला के परिवार वाले उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। महिला ने स्वयं अपने रूपए सुरक्षार्थ समाज वालों को दिए है। महिला की वर्तमान मानसिक स्थिति को देखते हुए समाज के लोगों को पैसा वापसी करने की समझाईश दिए जाने पर वे तत्काल इसके लिए तैयार हो गए। महिला वर्तमान में वृद्वाश्रम में है जहां सचिव, पी.एल.व्हीगण और समाज के लोगों द्वारा जाकर महिला को उसके पैसे वापस किए गए। महिला पैसा पाकर अत्यधिक प्रसन्न हुई और खुशी से नाचने लगी। वृद्धाश्रम के संचालन श्री निशांत यादव द्वारा उक्त महिला के निर्देशानुसार उक्त रूपयों की उचित व्यवस्था बनाने का अश्वासन दिया। पीएलव्ही श्री योगेन्द गहरवार, श्री तरूण सिंह ठाकुर एवं श्री हेमन्त चन्द्रवंशी का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments