आस्था समिति क्रियान्वित चाईल्ड लाईन परियोजना 1098 कबीरधाम के द्वारा जिला कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं श्री दौलत राम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति के निर्देशानुसार चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक के नेतृत्व में आज दिनाँक 23 मार्च 2022 को *गौरिया पारा और सौंरा पारा* थाना पंडरिया में बच्चों कि सुरक्षा के लिए *ओपन हाउस कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अमित प्रताप चंद्रा न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम के द्वारा बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए निः शुल्क 1098 हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम रोकथाम, शिक्षा का अधिकार कानुनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया। घुमंतु बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार स्ट्रीट चिल्ड्रन, बाल स्वराज पोर्टल एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता योजना, लोक अदालत एवं विधिक सेवाएं की जानकारी दी। चित्रारेखा राडेकर काउंसलर चाईल्ड लाईन ने कहा कि चाईल्ड लाईन राष्ट्रीय 24 घंटे आपातकालीन निःशुल्क फोन एवं आउटरीच सेवा है, उन बच्चों के लिए जिन्हें देखभाल एवं संरक्षण के जरूरतमंद है। यदि कोई भी व्यक्ति अनाथ, गुमशुदा, लावारिस, घुमंतू, बेघर, बेसहारा, बीमार, भीख मांगने वाले, कबाड़ी बीनने वाले, बाल श्रमिक एवं आश्रय के जरूरतमंद बच्चे देखते हैं तो चाईल्ड लाईन 1098 में फोन करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित तबस्सुम खान टीम मेम्बर चाईल्ड लाईन ने बच्चों को गुड टच एवं बेड टच की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बाल श्रम रोकथाम अधिनियम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर पार्षद वार्ड क्रमांक 09, बंदे सिंह मरावी पुलिस थाना पंडरिया, श्रीमती मीना साहू और श्रीमती सुशीला आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक, चित्रारेखा राडेकर काउंसलर, तबस्सुम खान, महेश निर्मलकर, रामलाल पटेल के साथ बच्चों एवं स्लम बस्ती के महिलाओं एवं पुरुषों की उपस्थिति रही।
0 Comments