Header Ads Widget

Responsive Advertisement

21 से 27 मार्च 2022 तक जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जायेगा ’’स्वस्थ्य बालक-बालिका स्पर्धा

21 से 27 मार्च 2022 तक जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जायेगा ’’स्वस्थ्य बालक-बालिका स्पर्धा

कवर्धा, 16 मार्च 2022। राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 21 से 27 मार्च 2022 तक जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में ’’स्वस्थ्य बालक-बालिका स्पर्धा  का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संपूर्ण जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा लगभग 80000 बच्चों के वजन एवं उंचाई का माप किया जाएगा।  
आयोजन प्रक्रिया अंतर्गत केन्द्रवार निरीक्षण केन्द्र दल का गठन किया जाएगा। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संयोजक के रूप में कार्य करते हुये स्थानीय मितानीन, पंच, स्थानीय शाला शिक्षक, अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पालको को आमंत्रित कर निर्धारित तिथि में वजन कराने एवं पोषण स्तर की जानकारी दी जाएगी। वजन लेने का कार्यक्रम कलस्टर स्तर पर किया जायेगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि किसी भी कलस्टर स्तर पर आयोजित स्पर्धा में यदि कोई बच्चा वजन से छुट जाए तो उक्त अवधि में पल्स पोलियों की तर्ज पर घर-घर जाकर बच्चों का वजन किया जाएगा एवं पर्यवेक्षक द्वारा इसका पर्यवेक्षण किया जाएगा। इस प्रकार यह सुनिश्चित् किया जाना है कि, केन्द्रवार ग्रामों में कोई भी बच्चा वजन के लिये छुट ना पायें।  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी के व्दारा विभागीय बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। वजन की एन्ट्री पोषण ट्रेकर एप्प पर की जाएगी एवं बच्चे के पोषण स्तर की जानकारी से पालकों को अवगत करा आवश्यक परामर्श एवं जानकारी दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments