Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयास बालक-कन्या आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 31 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

प्रयास बालक-कन्या आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 31 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 16 मार्च 2022। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कबीरधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयास बालक-कन्या आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 31 मार्च 2022 तक जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कबीरधाम में आवेदन जमा कर सकते है।
स्व. राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत जिले के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के शालाओं से पूर्व माध्यमिक (कक्षा 8वीं) उत्तीर्ण विद्यार्थियां के लिए गुणवत्तापरक माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक षिक्षा एवं इस स्तर पर राज्य-राष्ट्रीय स्तर की होने वाली इंजीनियरिंग, मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किये गये है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कबीरधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के सम्पूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय-अशासकीय शालाएं, नक्सल प्रभावित (केवल एलडब्ल्यूई) घोषित ऐसे जिले अथवा नक्सल प्रभावित जिले के ऐसे भू-भाग जो अनुसूचित क्षेत्र में शामिल नही है, वहां पर आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में स्थित शासकीय-अशासकीय शालाएं। विशेष रुप से कमजोर जनजाति समूह (कमार, बैगा, बिहोर, पहाड़ी कोरवा, अबूझमारिया, पण्डो तथा भुंजिया) के विद्यार्थियों हेतु सम्पूर्ण प्रदेश क्षेत्र के रुप में मान्य होगा।
प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन हेतु मापदण्ड के तहत विद्यार्थियां को कक्षा 8वीं उत्तीर्ण अथवा अध्ययनरत विद्यार्थी विभाग द्वारा प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे किन्तु प्रयास संस्था में प्रवेश के समय न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होने संबंधी अंकसूची संस्था के प्रशासकीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। प्रश्न पत्र का पैटर्न कक्षा 8वीं स्तर के प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र में विज्ञान के 20, गणित के 20, सामाजिक विज्ञान के 20, अंग्रेजी के 20 तथा हिन्दी और संस्कृत के 20 प्रश्न होंगे। इस प्रकार कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रश्न बहुविकल्पीय होगे। सही उत्तर को विद्यार्थी द्वारा ओ.एम.आर.सीट के निर्धारित स्थान पर स्वयं निर्देशित निशान लगाना होगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि 17 अप्रैल 2022 को प्रातः 10.30 बजे जिला स्तर पर आयोजित होगा।

Post a Comment

0 Comments