कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने शिक्षक संघ और बोड़ला के बाघुटोला के ग्रामीणों से चर्चा कर उनके समस्याओं के ठोस समाधान के लिए आश्वासन दिया
कवर्धा, 21 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने रायपुर स्थित शासकीय आवास से विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के शिक्षक कर्मचारी संघ और बोड़ला जनपद के ग्राम बाघुटोला के ग्रामीणों से सीधे चर्चा की। श्री अकबर ने चर्चा के दौरान शिक्षक कर्मचारी संघ की समस्याओं से रूबरू होते हुए उनकी उचित समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। सहसपुर लोहारा शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी श्री नंदकुमार चंद्रवंशी, सीडी भट्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने वेतन विसंगति, प्रमोशन विसंगति एवं वरिष्ठता विसंगति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। श्री अकबर ने कर्मचारियों की समस्याओं तथा विसंगति संबंधि परेशानियों को सुनने के बाद संघ के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने समस्त समस्याओं और विसंगतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए आवेदन करे। आवेदन में शिक्षा विभाग द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों एवं आदेशों की कापी भी लगाएं। उन्होंने कर्मचारियों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके आवेदनों का जांच एवं परीक्षण कराएंगे परीक्षण के उपरांत उसके ठोस समाधान के लिए उचित प्रयास भी करेंगे।
श्री अकबर ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम बाघुटोला के ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनके समस्याओं और मांगों से रूबरू हुए। ग्रामीणजन श्री परसादी राम, त्रिलोकी, तिलक और खेदूराम ने श्री अकबर से चर्चा करते हुए बताया कि इस वर्ष धान बेचने में किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं हुई, सभी किसानों ने अपना धान बेंच लिया है और धान की राशि भी खाते में आ गई है। किसान अब रबी फसल की तैयारी में जुट गए है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के ठीक सामने विघुत तार काफी नीचे आ गया है, जिससे यहां बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है। ग्रामीणों की मांग को सुनने के बाद बाघुटोला के स्कूल के सामने विघुत तार के नीचे है, उसे ठीक कराने का आश्वासन दिया।
0 Comments