शहर की बेसहारा, विधुवा व अन्य पेंशनधारी महिलाओं को दीपावली त्यौहार से ठीक पहले मंत्री श्री अकबर द्वारा दी जा रही आर्थिक मदद की कबीरधाम जिले में बहुत सराहना मिल रही है। इस पहल को कवर्धा शहर के समाज प्रमुखों व व्यापारी वर्ग ने भी सराहना करते हुए इसे अभिनव पहल बताया है। कवर्धा चेम्बर आफ कार्मस के अध्यक्ष श्री आकाश आहुजा ने शहर की पेंशनधारी विधुवा व बेसहारा महिलाओं के दी जा रही 72 लाख रूपए की आर्थिक मदद को बहुत ही सुखद बताया है। उन्होने कहा कि यह सौगात खास कर ऐसे परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है, तो वर्तमान में कमजोर परिवार से है। हर किसी परिवार को लिए आर्थिक मदद नई खुशियां लेकर आती है।
थोक व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश जैन ने इस आर्थिक मदद को सबसे अभिनव पहल बताया है। उन्होने कहा कि हर व्यक्ति नेता व अभिनेता बनकर अपनो को भूल जाते है। हमने इससे पहले कोविड संक्रमण के दौर का भी देखा है। उस समय भी कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जी के द्वारा शहर के छोटे-छोटे फूटकर व्यापारी व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामने आए है। उनका यह अपनापन ऐसे परिवारों के भी सदैव यादगार पल बन जाते है।
ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष श्री चन्द्रिका प्रसाद चौबे ने मंत्री श्री अकबर के इस प्रयासों की तारीफ की है। उन्होने कहा कि आज ऐसे मदद के लिए देश के अन्य राजनेताओं को करनी चाहिए। दीवापली त्यौहार से ठीक पहले अपनों को याद कर उन्हे आर्थिक रूप से मदद देने का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है।
0 Comments