Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बेसहारा और पेंशनधारी महिलाओं ने दी कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को आयुष्मानभवः का आशीर्वाद

बेसहारा और पेंशनधारी महिलाओं ने दी कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को आयुष्मानभवः का आशीर्वाद

कवर्धा में सर्वधर्म समाज और व्यापारी वर्ग में भी हो रही कैबिनेट मंत्री की प्रयासों की सराहना

बेसहारा और विधुवा महिलाओं के लिए सहारा बना कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्म अकबर ने दीपावली से पहले कवर्धा शहर के 1438 बेसहारा और पेंशनधारी महिलाओं के दी 70 लाख रूपए का चेक

कवर्धा, 28 अक्टूबर 2021। बढ़ती हुई मंहगाई के बीच दीवाली त्यौहार से ठीक किसी भी बेसहारा, भूमिहीन किसान,विधुवा महिला व रोज-कमाने खाने वाले वर्ग को बोनस, ईनाम व अन्य आर्थिक मदद मिलना किसी भी परिवार के लिए सौगात व संजीवन से कम नही होती। इस परिस्थिति में आर्थिक मदद मिलते ही हर किसी के चेहरे में मुस्कान और आत्मविश्वास देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही सुखद पल और तस्वीरें इन दिनों छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर से देखने को मिल रही है।
दरअसल छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने विधानसभा के कवर्धा शहर की 1438 महिलाओं को दिपावली त्यौहार से ठीक पहले 72 लाख रूपए का आर्थिक मदद देने का बीड़ा उठाया है। प्रत्येक महिलाओं को श्री अकबर ने अपनी स्वेच्छानुदान से पांच-पांच हजार रूपए दे रहे है। घर-घर पहुंच कर दीपावली से महिलाओं व उनके परिवार जनों को यह चेक दी जा रही है। पांच हजार रूपए का चेक लेती हुई शहर की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी खुशी रोक नहीं पाई। खुशी से उस बुजुर्ग महिला ने मंत्री श्री अकबर को जुग-जुग जुओ बेटा...और आयुष्मान भवः का आशीर्वाद भी दे दी।  
कवर्धा नगर पालिका निवासी पदमा कहार, सरोजनी कुंभकार, शिवकुमारी निषाद, सरस्वती ठाकुर, जानकी यादव, दुर्गा राजपुत, सुरेखा कौशिक सहित सौकड़ों महिलाओं ने दीवापाली त्यौहार से ठीक पहले पांच-पांच हजार रूपए आर्थिक सहयोग करने के लिए मंत्री श्री अकबर को धन्यवाद दी है। महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधिवा महिलाओं के लिए यह आर्थिक सहयोग किसी संजीवनी से कम नहीं है। हम सब अच्छे से खुशी-खुशी दिपावली का त्यौहार मना सकते है। जरूरत के हिसाब से बच्चों व परिवार के लिए नए-नए कपडे भी खरीद सकते है।  

Post a Comment

0 Comments