Header Ads Widget

Responsive Advertisement

समाज के सभी वर्ग मिलकर सेवा संकल्प को बनाएं जनआंदोलन-श्री नरेंद्र देवांगन

 



समाज के सभी वर्ग मिलकर सेवा संकल्प को बनाएं जनआंदोलन-श्री नरेंद्र देवांगन


कवर्धा, 12 सितंबर 2026। जिलाध्यक्ष देवांगन समाज श्री नरेंद्र देवांगन ने कबीरधाम जिले के नागरिकों, समाज प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों में समाज की सामूहिक भागीदारी से अभियान को व्यापक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को सेवा कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने देवांगन समाज सहित सभी सामाजिक संगठनों एवं समाज प्रमुखों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और सेवा को जनभागीदारी का माध्यम बनाने का आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments