Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा का संदेश दे रही रंगोलियां

 



सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा का संदेश दे रही रंगोलियां

आत्मानंद स्कूल में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के साथ दिया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश


कवर्धा, 23 सितंबर 2026। रंगोलियों के साथ छोटे-छोटे नारे एवं पोस्टर भी लगाए गए, जिनके माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश बनाए रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा पानी की बचत करने का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की जिम्मेदारी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान नागरिकों को स्वच्छता, कचरा निपटान एवं आवागमन से संबंधित आवश्यक नियमों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाया।


*रचनात्मकता के साथ जनभागीदारी का संदेश*


नगर पंचायत सहसपुर लोहारा द्वारा आयोजित यह गतिविधि सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने वाली रही। रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए उनके माध्यम से परिवार और समुदाय तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही स्वच्छ और सुंदर शहर एवं गांव का निर्माण संभव है। विद्यार्थियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को रचनात्मक और प्रभावी स्वरूप प्रदान किया।


*कुंडा महाविद्यालय में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन*


शासकीय नवीन महाविद्यालय कुंडा, जिला कबीरधाम में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित प्राकृतिक रंगों से विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। महाविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता के माध्यम से सेवा, राष्ट्रप्रेम और विकास का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments