शिक्षक दिवस पर शासकीय महाविद्यालय झलमला में साइबर जागरूकता कार्यक्रम
झलमला। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को गवर्नमेंट कॉलेज झलमला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी झलमला निरीक्षक आशीष कंसारी ने कॉलेज पहुंचकर उपस्थित शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों से मुलाकात की तथा उन्हें शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर निरीक्षक आशीष कंसारी ने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। निरीक्षक आशीष कंसारी ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज, सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराध तथा व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत अपने परिजनों तथा संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
निरीक्षक आशीष कंसारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस साइबर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
शिक्षक का सम्मान — ज्ञान का सम्मान है,
और साइबर जागरूकता — सुरक्षित भविष्य की पहचान है।


0 Comments