Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नगर पंचायत पिपरिया में आवासहीन परिवारों को पट्टा देने वार्डवार सर्वे शुरू

 



नगर पंचायत पिपरिया में आवासहीन परिवारों को पट्टा देने वार्डवार सर्वे शुरू

8 जुलाई से 6 अगस्त तक चलेगा सर्वे, पात्र परिवारों से लिए जाएंगे आवेदन


कवर्धा, 09 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन परिवारों को पट्टाधृति अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पंचायत पिपरिया में वार्डवार सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह सर्वे 8 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में किया जाएगा। सर्वे के लिए गठित दल वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक भ्रमण कर पात्र आवासहीन व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करेगा। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पात्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी। सर्वे के दौरान ऐसे आवासहीन व्यक्ति, जो 20 अगस्त 2017 के पूर्व से नगर क्षेत्र में लगातार निवासरत हैं, उन्हें अपने निवास संबंधी प्रमाण के रूप में निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। इनमें भारत निर्वाचन आयोग अथवा राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची, विद्युत देयक अथवा विद्युत कनेक्शन संबंधी दस्तावेज, टेलीफोन बिल, स्थानीय नगरीय निकाय का संपत्ति कर अथवा समेकित कर पंजी, जलकर भुगतान संबंधी दस्तावेज, भवन अथवा दुकान अनुज्ञा, अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त पट्टाधृति पट्टा, आधार कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। इस संबंध में नगर पंचायत पिपरिया में आयोजित बैठक में सर्वे कार्य की रूपरेखा एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री घुरूवा राम साहू, उपाध्यक्ष श्री शिवचरण पटेल, पार्षद श्री सोम पटेल, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री कमलकांत नाविक एवं श्री नंदा पाटिला, तहसीलदार पिपरिया श्री विकास कुमार जैन, राजस्व निरीक्षक श्री कामेश्वर सिंह क्षत्रिय, पटवारी श्री शशांक तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर सिंह नेताम सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments