क्रमांक: 14 | दिनांक: 05.05.2026
दिनांक 05 मई 2026 को जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन, कवर्धा अंतर्गत शहद प्रसंस्करण केंद्र, बोड़ला में अरुणाचल प्रदेश वन विभाग के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का आगमन हुआ।
प्रतिनिधिमंडल में श्री नालोंग मिजे (माननीय अध्यक्ष, अरुणाचल प्रदेश वन निगम लिमिटेड), श्री चौ जिंगनु नामचूम (माननीय विधायक, नामसाई), श्री टी. जी. बाकि (माननीय उपाध्यक्ष, अरुणाचल प्रदेश वन निगम लिमिटेड) एवं श्री पी. सुब्रमण्यम (प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरुणाचल प्रदेश) शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल का स्वागत वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल द्वारा किया गया। इसके पश्चात् उन्हें शहद प्रसंस्करण केंद्र, बोड़ला का विस्तृत अवलोकन कराया गया। भ्रमण के दौरान कच्चे माल के संग्रहण से पूर्व परीक्षण, भंडारण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, लेबलिंग तथा विपणन की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र में कार्यरत समूह सदस्यों की मेहनत एवं समर्पण की सराहना की तथा उनके उत्साहवर्धन हेतु अरुणाचल प्रदेश वन निगम लिमिटेड की ओर से ₹10,000/- (दस हजार रुपये) की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान श्री किर्तिवर्धन सुखदेवे (उपप्रबंध संचालक, जिला यूनियन कवर्धा), श्री विप्लव बोरकर (परिक्षेत्राधिकारी, कवर्धा), श्री शोएब खान (मैनेजर, प्रसंस्करण संघ मुख्यालय, नवा रायपुर) एवं श्री कुलदीप पटेल (मैनेजर, वनधन विकास केंद्र, कवर्धा) सहित समूह सदस्य एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


0 Comments