Header Ads Widget

Responsive Advertisement

श्री समज राम साहू को मिली मोटराइज्ड ट्रायसायकल

 



श्री समज राम साहू को मिली मोटराइज्ड ट्रायसायकल

बैटरी चलित ट्रायसायकल ने आसान किया जीवन का सफर


कवर्धा, 27 फरवरी 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ाना है। इसी दिशा में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सरल बनाने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

    कबीरधाम जिला विकासखंड बोडला के ग्राम चिमांगोदी निवासी श्री समज राम साहू दिव्यांग हैं और लंबे समय से आवागमन की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। गांव से शहर आने-जाने, अस्पताल पहुंचने तथा दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे न केवल उनका समय और ऊर्जा खर्च होती थी, बल्कि आत्मविश्वास भी प्रभावित होता था। लेकिन समाज कल्याण विभाग की पहल से श्री साहू को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। यह ट्रायसायकल उनके लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि स्वतंत्रता का साधन बन गई है। अब वे अपने सभी जरूरी कार्य स्वयं कर पा रहे हैं। बाजार जाना हो, अस्पताल जाना हो या किसी सरकारी कार्यालय में काम हो अब स्वयं से यह सफर अकेले तय कर लेते हैं।

      ट्रायसायकल मिलने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। जहां पहले हर छोटे कार्य के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ता था, वहीं अब वे आत्मसम्मान के साथ स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं। गांव से शहर तक उनकी आवाजाही आसान हो गई है और वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग ले पा रहे हैं। श्री समज राम साहू ने इस सहायता के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार, पात्र दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

Post a Comment

0 Comments