छत्तीसगढ़ अनुसूचित जन जाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय नवीन प्रबंध कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न l
शपथ ग्रहण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी हुए शामिल l
दिनांक 24/11/2014 छत्तीसगढ़ अनुसूचित जन जाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय नवीन प्रबंध कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय साइंस कॉलेज आडिटोरियम रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ l माननीय मुख्यमंत्री जी ने संगठन पदाधिकारियों को शपथ दिलाया l उक्त सम्बन्ध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिलाध्यक्ष आसकरण सिंह धुर्वे ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का गज माला, पीला गमछा,पीला चावल से आदिवासी परम्परा अनुरूप स्वागत किया गया l माननीय प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव जी स्वागत भाषण सह प्रतिवेदन पठन करते हुए माननीय सुप्रीम के 01/05/2023 को सीधी भर्ती /पदोन्नति में आरक्षण की बहाली करने के आदेश दिया है l फलस्वरूप उक्त आदेश का पालन सिर्फ सीधी भर्तियों में किया जा रहा है l अतः आदेश का पालन पदोन्नति में भी करने निवेदन किया गया l वर्तमान में प्रदेश में उक्त आदेश का पालन पदोन्नति में नहीं किया जा रहा है तथा नियम विरुद्ध आरक्षित वर्ग के हजारों पद में अनारक्षित वर्ग के शासकीय सेवकों को पदोन्नति कर दिया गया है l नियम विरुद्ध पदोन्नति निरंतर जारी है l वहीं जहां आरक्षित वर्ग के शासकीय सेवकों को फायदा होना है वहां पदोन्नति बन्द कर रखा गया है l अधिकारियों का यह दोहरा चरित्र आदिवासी समाज के समझ के परे है l बस्तर सरगुजा संभाग में तृतीय चतुर्थ श्रेणी पदों पर स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दिया जाता था l जो आज बिना प्राथमिकता के धड़ल्ले से बाहरी लोगों से भरा जा रहा है l जिससे आदिवासी समाज में नाराजगी है l बैकलाग के पदों पर भर्तिया शीघ्र प्रारंभ करने आदि प्रमुख मांगो को रखा गया l माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी आदिवासी समाज के जायज मांगो को शीघ्रता पूर्वक करने की बात कही l अपने उद्बोधन में उन्होंने आदिवासी समाज को सांस्कृतिक धरोहर परम्पराओं और मूल्यों का संवाहक बताया l कहा कि सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारा ध्येय होना चाहिए l कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह , विधायक बिन्द्रानवागढ़ जनक ध्रुव जी , पाली तानाखार तुलेश्वर मरकाम जी , नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल,पूर्व प्रांताध्यक्ष शिशुपाल सोरी जी सर्जियस मिंज आदि ने संबोधित किया l
शपथ ग्रहण समारोह में
कबीरधाम जिले से तिरु प्रो लवन सिंह कंवर प्रांतीय सचिव सपरिवार , आसकरण सिंह धुर्वे जिलाध्यक्ष ,,चरामन धुर्वे जिला उपाध्यक्ष, शिवराम सिंह श्याम जिला कोषाध्यक्ष, रोहित कुमार धुर्वे जिला सचिव, दिलीप कुमार धुर्वे ब्लॉक अध्यक्ष कवर्धा, सुरेन्द्र सिंह मरकाम ब्लॉक अध्यक्ष बोड़ला,दामोदर सिंह. उइके ब्लॉक अध्यक्ष लोहारा, डॉ विद्या सिंह ध्रुव सपरिवार , दल्लू सिंह मरकाम सपरिवार ,उदल धुर्वे,जागेश्वर धुर्वे जिला कार्यकारिणी,प्रीति मंडावी उधघोषक,कैलाश मंडावी जिला मिडिया, छ ग सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष अमर सिंह कुशरे,इतवारी मेरावी , सरजू मेरावी समाज प्रमुख, कार्तिक मरकाम , मीनाक्षी धुर्वे प्रांतीय उपाध्यक्ष ,राजकुमारी धुर्वे जिलाध्यक्ष महिला प्रभाग, बिरझू मेरावी,धनेश्वर छेदावी, संतोष मेरावी, रामावतार सिंह धुर्वे (रमन ),मानक मेरावी, भूट्टू नेताम ,अनिल मेरावी, तीरथ नेताम स परिवार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l


0 Comments