Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पहाड़ी क्षेत्रों के सुदूर अंचल में किया गया साइबर एवं विधिक जागरूकता





पहाड़ी क्षेत्रों के सुदूर अंचल में किया गया साइबर एवं विधिक जागरूकता

        श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के दिशा निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,श्री पंकज पटेल, के मार्गदर्शन में श्री तारण दास डहरिया थाना प्रभारी तरेगांव जंगल के नेतृत्त्व में १६ नवम्बर २०२४ को ग्राम कोटनापानी ग्राम पंचायत कुकरापानी में साइबर अपराध के साथ साथ विभिन्न कानूनों के बारे में थाना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया | जिसमें थाना प्रभारी श्री तारण दास डहरिया द्वारा ग्रामीणों के बीच चलित थाना लगाकर गांव वालों को साइबर फ्रॉड एवं अनजान लोगो द्वारा अवैध पैसा वसूली के संबंध में जानकारी दिया गया और लोगों को विधिक सेवा के बारे में भी जानकारी दिया गया। ग्रामीणों को झाड़ फूंक संबंधी अंधविश्वास के बारे में जानकारी दिया गया। ग्रामीणों के बीच उनकी समस्या सुनी गई । साइबर अपराधों, बाल विवाह अधिनियम, बाहरी व्यक्तियों के आवागमन, मजदूरी करने जाने पर ठेकेदारों की सुचना, नाबालिक बच्चों के घर से चले जाने के सम्बन्ध में स्थानीय शिकायत एवं अपराधों के सम्बन्ध में आदिम जाति बैगा महिलाओं, बच्चों, युवाओं को जागरूक किया गया | इस अवसर पर उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय कबीरधाम के पैरालीगल वालेंटियर श्री चंद्रकांत यादव के द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, पाक्सो कानून की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई | शिविर में ग्राम के सरपंच श्री मोती बैगा, प्रधान आरक्षक श्री बिरेन्द्र बंजारे, आरक्षक विलकेश कोशरिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम के साथ थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा |

Post a Comment

0 Comments