Header Ads Widget

Responsive Advertisement

big-breking:-छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की मांगों का किया पुरजोर समर्थन




छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की मांगों का किया पुरजोर समर्थन

संचालक के पद पर विभागीय अधिकारियों की नियुक्ति से उनके दीर्घकालीन अनुभव और कार्य-कुशलता का मिलेगा लाभ

विभागीय सेटअप रिवीजन से बढ़ेगी कार्य क्षमता

रायपुर 13 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा सभी विभागों में सेटअप में संचालक/आयुक्त का पद विभागीय अधिकारियों को दिए जाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया है। 

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुन्द तंबोली ने कहा कि विभागीय संचालक/आयुक्त की नियुक्ति से विभागों की कार्य क्षमता बढ़ेगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों के दीर्घकालीन अनुभव और कार्य-कुशलता का लाभ विभाग को मिलेगा। विभागीय अधिकारियोें को दायित्व दिए जाने से कामकाज में और अधिक कसावट आएगी। साथ ही विभागों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य होने से विभाग में कार्यक्षमता बढ़ेगी। विशेषज्ञ अधिकारी द्वारा विभागों के दायित्वों का संचालन किए जाने से विभाग को विशेषज्ञता का लाभ मिलने के साथ ही विभागीय कार्यों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। 

  संचालक/आयुक्त के पद पर विशेषज्ञ अधिकारी की नियुक्ति से विभागीय अधिकारियों को विभाग के शीर्ष पद पर पहुंचने का मौका मिलेगा। विभागीय अधिकारियों को अपने विभागों के कामकाज को लीड करने का अवसर प्राप्त होगा। विभागीय अधिकारियों को लम्बे अनुभव एवं योग्यता के पश्चात् भी विभाग के उच्च पदों पर कार्य करने का अवसर नहीं मिलने से स्वाभाविक रूप से उनका मनोबल प्रभावित होता है। वर्तमान समय में इन पदों पर विभागीय अधिकारियों को मौका नही मिलने के कारण उनके दीर्घ अनुभव और विशेष योग्यता का लाभ विभाग को नहीं मिल पा रहा है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने लगभग एक वर्ष पूर्व ही जनसंपर्क विभाग में संचालक का पद विभागीय अधिकारियों को देने की मांग की थी। यह प्रसन्नता का विषय है कि इस मांग को और आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ ने अपनी आम सभा की बैठक में संचालक/आयुक्त का पद विभागीय अधिकारियों को दिए जाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। 

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री तंबोली ने कहा कि राज्य बनने के बाद कुछ कैडर में पदों की वृद्धि हुई है किन्तु जनसंपर्क सहित अन्य अधिकांश विभागों के सेटअप यथावत् ही बनेे रहने के कारण अधिकारियों के ऊपर कार्य का दबाव बढ़ते जा रहा है। इस दबाव के कारण अधिकांश अधिकारी तरह-तरह स्वास्थगत् समस्याओं का सामना भी कर रहें है। विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति भी प्रभावित होती है और लम्बे समय तक पदोन्नति प्रभावित होने से विभागीय अधिकारियों की कार्यक्षमता कम होती है और मनोबल टूटता है। इसलिए हम राजपत्रित अधिकारी संघ की विभिन्न विभागों में सेटअप रिवीजन संबंधी मांगो का पुरजोर समर्थन करते है। 

जनसंपर्क अधिकारी संघ की बैठक में उप संचालक श्री ललित चतुर्वेदी, सहायक संचालक सर्वश्री धनश्याम केशरवानी, नसीम अहमद खान, प्रेम पटेल, सहायक जनसंपर्क अधिकारी कमलेश साहू, सहायक सूचना अधिकारी ओमप्रकाश डहरिया, रवीन्द्र चौधरी, भवानी सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments