कवर्धा के भारत माता चौक के समीप लगाई जाएगी विकास मूलक फोटो प्रर्दशनी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के चार वर्ष पूरे होने पर उनकी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में कवर्धा के भारत माता चौक में जनसंपर्क विभाग द्वारा दो दिवसीय 17 और 18 दिसंबर को फोटो प्रर्दशनी लागाई जाएगी। फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चार वर्ष में हुए सभी बडे़ उल्लेखनीय कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन से आम नागरिकों के जीवन में आ रहे बदलाव को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के बीच पहुंचाई जाएगी। फोटो प्रदर्शनी में बिजली बिल हाफ योजना, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ योजना, गोधन न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गौठान, उद्यानिकी सहित विभिन्न योजनाओं पर आधारित आकर्षक फोटो को प्रदर्शित किया जाएगा। जिले के सभी विकासखंड मुख्यालय के हॉट बाजारों में एक दिवसीय फोटो सह विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

0 Comments