Header Ads Widget

Responsive Advertisement

breking:-कलेक्टर ने मानिकचौरी गौठान का किया निरीक्षण


कलेक्टर ने मानिकचौरी गौठान का किया निरीक्षण

गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 17 दिसंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने आज विकासखण्ड कवर्धा के ग्राम मानिकचौरी पहुंचे। कलेक्टर श्री महोबे वर्मी कंपोस्ट निर्माण सहित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों को पैरादान करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, श्री होरी साहू सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, स्व-सहायता समूह की दीदी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा गौठान में लगातार गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट का निर्माण होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौठान में जगह पर्याप्त है यहां आजीविकामूलक कार्य होना चाहिए। ऐसे गतिविधियां संचालित करे जिससे महिलाओं को लाभ हो। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की ऐसे गतिविधियां संचालित करे जिससे समूह की महिलाएं अधिक से अधिक आमदनी प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त व मजबूत बन सकें। उन्होंने प्रशिक्षण इकाई के कार्यरत श्रमिकों की संख्या, मजदूरी भुगतान, प्रशिक्षण इकाई से होने वाली आमदनी के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पशुधन के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए गौठान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान धान की फसल की कटाई के पश्चात गोठानों में पैरादान अवश्य करे, जिससे गौठान में पशुधन के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध हो सके।

Post a Comment

0 Comments