Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन


कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन

कवर्धा, 07 मार्च 2022। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आज ग्राम चंदैनी विकासखण्ड सहसपुर लोहारा में राष्ट्रीय तिलहन मिशन अन्तर्गत अलसी का समूह फसल प्रदर्शन कार्यक्रम लिया गया, जिसके तहत ग्राम चंदैनी में फसल अलसी किस्म आर. एल. सी. 132 का प्रदर्शन दिया गया है। जिसका उदे्श्य जिले में तिलहन फसल के रकबे एवं पैदावार को बढ़ावा देना है। प्रक्षेत्र दिवस में अलसी उत्पादन तकनिकी जैसे उन्नत किस्म के बीज एवं सम्पूर्ण फसल सुरक्षा की जानकारी किसानो को दी गई साथ ही कबीरधाम जिलें के प्रमुख फसलें धान, सोयाबीन, गन्ना एवं चना उत्पादन तकनीकी के बारे में किसानों को अवगत कराया गया। प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने अलसी, चना में लगने वाले प्रमुख रोग एवं कीट का समन्वित प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं दलहन एवं तिलहन फसल को बढ़ावा देने हेतु अच्छे बीज एवं उन्नत तकनीकी किसानो का बताई। वैज्ञानिक डॉ. राजेश्वरी साहू ने उन्नत किस्म के बीज एवं उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चंदैनी एवं सलिहा के 100 से अधिक किसानो द्वारा कृषकों के प्रक्षेत्र में लगे अलसी भ्रमण एवं अवलोकन किया गया।  

Post a Comment

0 Comments