Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुसंशा से 9 लाख 99 हजार 900 रूपए की स्वीकृति मिली




कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुसंशा से 9 लाख 99 हजार 900 रूपए की स्वीकृति मिली

कवर्धा, 07 मार्च 2022। कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा द्वारा कवर्धा विधानसभा के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए विधायक मद से 9 लाख 99 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन निर्माण कार्यों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बोड़ला को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। विधायक मद से विधानसभा कवर्धा के ग्राम मण्डलाटोला में गंधर्व समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम महराजपुर के नयापारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 99 हजार 900 और ग्राम बरबसपुर में खेरमाई के पास ज्योतिकलश भवन के पास मंच निर्माण के लिए 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति शामिल है।

Post a Comment

0 Comments