Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को कबीरधाम जिले में होंगे विविध आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को कबीरधाम जिले में होंगे विविध आयोजन

कवर्धा, 04 मार्च 2022। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकस विभाग द्वारा पी.जी. कॉलेज के ऑडिटोरियम में महिला सम्मलेन का आयोजन किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाके के कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सुबह 11 बजे से 12 बजे तक महिला क्रिकेट मैच, दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक महिला स्कूटी रैली, 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्थानीय खेल एवं महिला सम्मेलन दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला सम्मलेन में मुख्यअतिथि के रूप पंडरिया विधायकी श्रीमती ममता चंद्राकर, अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में बोड़ला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमिता मरकाम, कवर्धा श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी, सहसपुर लोहारा श्रीमती लीला बाई वर्मा, पंडरिया श्रीमती समुंद कुर्रे, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, सहसपुर लोहारा श्रीमती उषा श्रीवास, पंडरिया श्रीमती राजिम गायकवाड़, सहसपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगली, सहसपुर नगर पंचायत उपपाध्यक्ष श्रीमती आभा श्रीवास्तव, श्रीमती गंगोत्री योगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत, श्रीमती शेख अनवरी, श्रीमती रानू दुबे रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments