भूपेश सरकार के बजट में कबीरधाम जिले में दस विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 41 करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री ने राज्य के बजट में जिले के समुचित विकास के लिए रखा प्रावधान
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
कवर्धा, 09 मार्च 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में प्रस्तुत बजट में कबीरधाम जिले के लिए बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करने 10 सड़कों के निर्माण,उन्नयन पुल-पुलिया के लिए 41 करोड रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के वन मंत्री एव कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर एवं पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से आम नागरिकों की सुविधा और जिले के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने आज प्रस्तुत किए गए बजट में इसका प्रावधान किया है।
राज्य शासन के बजट में शामिल कबीरधाम जिले के दस सड़कों में वनांचल क्षेत्र चिल्फी रेंखाखार-साल्हेवारा मुख्य जिला मार्ग क्रमांक 59 जिसकी कुल लम्बाई 56 किलोमीटर के किमी 1 से 28/8-27.80 किमी में नवनी करण एवं उन्नयन कार्य जिसकी वास्तविक लागत 14 करोड़ 50 लाख रूपए है। जिसके लिए बजट में 3 करोड़ 20 लाख रूपए का प्रावधान रखा गया है। ग्राम खैरबना से बाजगुड़ा तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य जिसकी लम्बाई लगभग चार किलोमीटर है जिसकी वास्तविक लागत 350 लाख रूपए है। वर्ष 2022-23 के बजट में 85 लाख रूपए का प्रावधान किया है। जिले के मरका से सैहामालगी सड़क निर्माण पुल पुलिया सहित लम्बाई तीन किलोमीटर के लिए जिसकी वास्तविक 400 लाख रूपए है। इस बजट में 100 लाख रूपए का प्रावधान रखा गया है। पंडरिया विकासण्ड के ग्राम पुसेरा में मुख्यमार्ग से राईसमिल के पास सड़क निर्माण जिसकी लम्बाई लगभग तीन किलोमीटर है जिसकी वास्तविक लागत तीन सौ लाख रूपए है। इसके लिए बजट में 75 लाख रूपए का प्रावधान रखा गया है। विकाखण्ड कवर्धा के ग्राम घोटिया से झलका तलाब तक लम्बाई एक किलोमीटर तक सड़क निर्माण के लिए वास्तविक लागत 200 लाख रूपए है। जिसके लिए बजट में 50 लाख रूपए का प्रावधान रखा गया है। कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के ठाकुर देव चौक( एनएच 12 ए) से जुनवानी मार्ग होते हुए नवनिर्मित हाईटेक बस स्टेण्ड से ठाठापुर मार्ग जुनवानी जंक्शन तक मार्ग का चौड़ी करण एवं उन्नयन कार्य का वास्तविक लागात 300 लाख रूपए है। जिसके लिए बजट में 75 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। जिले के ग्राग गांगपुर से मानिकचौरी मार्ग लम्बाई 4 किलोमीटर जिसकी वास्तविक लागत 300 लाख रूपए है, जिसके लिए बजट में 75 लाख रूपए प्रावधानित है। ग्राम जेवड़नकला से कैलाशनगर मार्ग जिसकी लम्बाई 4 किलोमीटर जिसकी वास्तविक लागत 250 लाख रूपए है,इसके लिए बजट में 60 लाख रूपए का प्रावधान रखा गया है। इसी तरह ग्राम बारदी से भेलवा भांवर मार्ग लम्बाई ढाई किलोमीटर जिसकी वास्तविक लागत 250 लाख रूपए हैं जिसके के लिए बजट में 60 लाख रूपए का प्रावधान रखा गया है। इसी तरह ग्राम सोनतरा से ग्राम अमेरासीली मार्ग पर नीरा नदी में उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य जिसकी वास्तविक लागत 300 लाख रूपए है, जिसके लिए बजट में 75 लाख रूपए का प्रावधान रखा गया है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा होरी साहू ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि जिले के दस सड़को के लिए के निर्माण उन्न्यन एवं पुल-पुलिया के लिए प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों की आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बजट में कुल 41 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा है। इन सड़कों के बन जाने से लोग बारहों महीने आ जा सकेंगे।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कवर्धा के अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा नगर पालिका के लिए हाईटेक बस स्टेंण्ड पहुंच मार्ग के लिए 300 लाख रूपए बजट में प्रावधान रखा है। इसका श्रेय कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को जाता है। श्री अकबर के साकारात्म सोच का परिणाम है कि आज जिले में यह सौगात बजट में मिली है।
श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी ने राज्य के बजट में कबीरधाम जिले के विकास के लिए मिली करोड़ों के प्रावधान के लिए कैबिनेट मंत्री श्री अकबर को श्रेय दिया है। उन्होने कहा कि श्री अकबर के प्रयासों के बिना कबीरधाम जिले के समुचित विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। श्री अकबर के प्रयासों से ही आज जिले के विकास के लिए 4100 लाख रूपए का प्रावधान रखा है।
महात्मागांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना प्रदेश सदस्य श्री कलीम खान ने कहा कि कबीरधाम जिले के समुचित विकास के लिए कैबिनेट मंत्री श्री अकबर सदैव सजग रहते है। उनके प्रयासों से ही आज जिले के विकास के लिए यह सौगात मिल रही है। आगे भी जिले के विकास होता रहेगा,ऐसा पूरा विश्वास है।
बोडला जनपद अध्यक्ष श्री अमिता प्रभाती मरकाम और श्री पिताम्बर वर्मा ने ने राज्य की बजट में चिल्फी से रेंगाखार पहुंच मार्ग के लिए के लिए कैबनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री अकबर के प्रति आभार जताया है। श्री पिताम्बर वर्मा राज्य शासन के बजट को विकास का ग्रामीण विकास का बजट बताया है।
0 Comments