Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा से विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 31 लाख 45 हजार 200 रूपए की स्वीकृति

प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा से विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 31 लाख 45 हजार 200 रूपए की स्वीकृति

कवर्धा, 24 मार्च 2022। कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कवर्धा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य के लिए प्रभारी मंत्री मद अंतर्गत 31 लाख 45 हजार 200 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत कुंभकार समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए, कवर्धा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोराताल में गोडवाना समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत मैनपुरी में पटेल समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 52 हजार 500 रूपए, ग्राम पंचायत मिरमिट्टी में आबादी पारा में मंच निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 99 हजार 700 रूपए और ग्राम पंचायत बंदौरा में शीतला मंदिर के बाजू में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। कार्य एजेंसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका कवर्धा और संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचयात कवर्धा को बनाया गया है।  

Post a Comment

0 Comments