कवर्धा, 15 मार्च 2022। प्रदेश सरकार के वन,परिवहन,आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कवर्धा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए विधायक मद अंतर्गत 26 लाख 49 हजार 300 रूपए की स्वीकृति दी है। स्वीकृत कार्यो में कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मसीह समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 99 हजार 500 रूपए, कवर्धा विकासखंड के ग्राम समनापुर में भवानी मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 99 हजार 800 रूपए, ग्राम धमकी में किरन महराज के घर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 99 हजार 700 रूपए, ग्राम पंचायत लखनपुरकला में महामाया मंदिर के पास मंच निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए और ग्राम बिरकोना में सतनामी समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। कार्य एजेंसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका कवर्धा और संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचयात कवर्धा को बनाया गया है। को बनाया गया हैं।
0 Comments