आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिये गणवेश सिलाई कार्य हेतु महिला स्व. सहायता समूह से रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित
कवर्धा, 21 फरवरी 2022। कबीरधाम जिले की 3 आदिवासी परियोजनाओं तरेगांव, चिल्फी एवं कुकदुर में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को गणवेश उपलब्ध कराने के लिए सिलाई कार्य करने के इच्छुक स्थानीय महिला स्व. सहायता समूहों से अभिरूचि के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है। इच्छुक महिला स्व सहायता समूह 04 मार्च 2022 तक निर्धारित प्रपत्र में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। निर्धारित प्रपत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से 3 मार्च 2022 तक प्राप्त किया जा सकता है।
0 Comments