Header Ads Widget

Responsive Advertisement

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना का विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने पूजा अर्चना कर गन्ना पेराई का शुभारम्भ किया

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना का विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने पूजा अर्चना कर गन्ना पेराई का शुभारम्भ किया

कवर्धा, 17 नवम्बर 2021। पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई पूजन कर शुभारंभ किया गया। पंडरिया स्थित शुगर फेक्ट्री में बुधवार को दोपहर 12 बजे के शुभ मुहूर्त में हिन्दू रीति रिवाज के साथ पूजन कर इस सत्र के गन्ना पेराई का पूजन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर श्री नवीन जायसवाल, श्री जुगल किशोर पांडये, श्री फिरोज खान, श्री गुरुदत्त शर्मा, श्री लछमण चंद्रवंशी, श्री अतुल बरगाह, श्री अशोक शर्मा, श्री सदाम खांन, श्री सूर्या ठाकुर सहित शुगर फेक्ट्री के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित थे।

Post a Comment

0 Comments