Header Ads Widget

Responsive Advertisement

धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था स्थापित करने तथा धान विक्रय करने वाले कृषकों की विभिन्न शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित

धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था स्थापित करने तथा धान विक्रय करने वाले कृषकों की विभिन्न शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित

धान खरीदी संबंधित समस्याओं एवं आवश्यक जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07741-232048 में कर सकते है संपर्क

कवर्धा, 25 नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था स्थापित करने तथा धान विक्रय करने वाले कृषकों की विभिन्न शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07741-232048 है। इस कार्य के लिए दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से आदेश भी जारी किया गया है।
जारी आदेश में बताया गया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अर्न्तगत जिले के सहकारी समितियों द्वारा पंजीकृत कृषकों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर को किया जाएगा। धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी सीजन के दौरान पंजीयन, टोकन एवं बारदाना आदि को लेकर लगातार विभिन्न शिकायतें प्राप्त होती रहती है। इसके लिए धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था स्थापित करने तथा धान विक्रय करने वाले कृषकों की विभिन्न शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07741-232048 है। उक्त कार्य  के लिए 2 शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर 2021 तक श्री राजीव नयन शर्मा, सहा.ग्रेड-3, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मो.-9754245387 (सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और श्री दिव्यांशु भोईर सहा.ग्रेड-03, भू-अभिलेख शाखा मो.-7869026777 (दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक), 16 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक श्री दीपक बर्वे सहा.ग्रेड-3, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मो.-8770465145 (सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और श्री हीरा सिंह धुर्वे सहा.ग्रेड-03, भू-अभिलेख शाखा मो.-9981431541 (दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक), 1 जनवरी 2022 से 15 जनवरी 2022 तक श्री कीर्तिमान सिंह राजपूत, सहा. ग्रेड-3, कार्यालस विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मो.-8003329782 (सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और श्री आलोक सिंह सहा.ग्रेड-3 कार्यालय समाज कल्याण विभाग मो.-8827270454  (दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक), 16 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक श्री शौकत अली सहा.ग्रेड-03 कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग मो.-99811738898 (सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और श्री तरूण सिंह राजपूत सहायक ग्रेड़-3 कृषि विभाग मो.-8319757732 (दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक) ड्यूटी लगाई गई है।
संबंधित कर्मचारी धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के 1 दिसंबर 2022 से जिला कार्यालय के कन्ट्रोल रूम में नियत कार्य अवधि में उपस्थित रहकर प्राप्त शिकायतों को पंजी में संधारित करते हुए संबंधित तहसील के नोडल प्रशासनिक अधिकारी, खरीदी केन्द्र के नोडल अधिकारी को दूरभाष से तत्काल सूचित करेंगें। शिकायत का निराकरण होने के पश्चात् संबंधित कृषक को भी अवगत करायेंगें।

Post a Comment

0 Comments