Header Ads Widget

Responsive Advertisement

लोकवाणी-इस बार ‘नवा छत्तीसगढ़ और न्याय के तीन वर्ष’ विषय पर होगी बात

लोकवाणी-इस बार ‘नवा छत्तीसगढ़ और न्याय के तीन वर्ष’ विषय पर होगी बात

24, 25 और 26 नवम्बर, 2021 को फोन करके करा सकते हैं रिकॉर्डिंग

कवर्धा, 22 नवम्बर 2021। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘नवा छत्तीसगढ़ और न्याय के तीन वर्ष’ विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आम नागरिक आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-4003482, 4003483 और 4003484 पर 24, 25 और 26 नवम्बर, 2021 को अपरान्ह 03ः00 से 04ः00 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 12 दिसम्बर 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10ः30 से 11 बजे तक होगा।

Post a Comment

0 Comments