Header Ads Widget

Responsive Advertisement

3 माह में 101 मोतियाबिंद ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में किया गया


3 माह में 101 मोतियाबिंद ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में किया गया

कवर्धा, 17 नवम्बर 2021।जिला चिकित्सालय कबीरधाम में नव पदस्थ नेत्र सर्जन डॉक्टर श्रीकांत कौशिक की टीम के द्वारा 23 जुलाई से 16 नवंबर तक 101 मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया।  दोनों आंखों से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया वही एक आंख से पके मोतियाबिंद का भी सफल ऑपरेशन इस दौरान किया गया। डॉ श्रीकांत कौशिक दिल्ली से पीजी  कर अपनी सेवाएं विभिन्न उच्च स्थानों में दे चुके है। एम्स में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी है वर्तमान में जिला चिकित्सालय में प्रति सोमवार एवं गुरुवार को मरीजों की जांच कर भर्ती की जाती है वही प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को ऑपरेशन किया जाता है।जिला अस्पताल में  पूर्ण रूप से निशुल्क  साथ ही टेरेरियम एवं चलेजियान का भी ऑपरेशन निशुल्क किया जा रहा है। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए विशेष रुप से डॉ कौशिक के साथ नेत्र सहायक अधिकारी मनीष जॉय स्टाफ नर्स श्रीमती वासनिक ओटी टेक्निशियन पुनीत साहू एवं रीमन सहित अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments