Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आजादी का 75वां अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना

आजादी का 75वां अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
   

        कवर्धा--आजादी का 75वां अमृत महोत्सव को कवर्धा के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर से 30
अक्टूबर तक सड़को एवं पुलियों के विशेष संधारण एवं मरम्मत नवीनीकरण करते हुए मनाया जा रहा है! इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग द्वारा कुल 12 सड़क लम्बाई 128 किलोमीटर एवं पूर्व में  निर्मित 2 पुल का स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर संधारण किया जाएगा,                                                                                      विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री दीपक मिश्रा द्वारा बताया गया कि इन कार्यों हेतु (3) एस. डी. ओ. एवं (6)उप अभियंता को मैदान में तैनात किया गया है, संधारण शर्त के अंतर्गत सड़क के किनारे की झाड़ियों की साफ- सफ़ाई, पैच मरम्मत, सूचना फलक एवं साइन बोर्ड,किलोमीटर पत्थर की  रंगाई -- पुताई आदि का कार्य कराया जाएगा !
                            प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़को का रख- रखाव विभाग अब ई--मार्ग ऐप के जरिये करेगा जिसके तहत ठेकेदारो को उनके काम की पेमेंट, ऐप की ग्रेडिंग के आधार पे होगी ! ठेकेदारों को ग्रेडिंग में (80) फ़ीसदी स्कोर होने पर ही पेमेंट मिलेगी ! अगर वह इस स्कोर तक नही पहुच पाते है तो विभाग उनकी पेमेंट रोक लेगा ! रख-रखाव नही करने पर ठेकेदारों की सिक्युरिटी मनी से किसी अन्य फ़र्म को टेंडर अलॉट करके उन कामो को पूरा करवा सकेगा !

योजना के अंतर्गत अब तक कवर्धा में कुल 1728 किलोमीटर की सड़क निर्मित हुई है

योजना सुरु हिने से (2010से) अब तक 1728 किलोमीटर की सड़क बनाई गई है, जसमे 1430 की.मी. की नई सड़क एवं         298 किलोमीटर की उन्नयन एवं चौड़ी करण की सड़कें सामिल है इसके अलावा 13 बड़े पुलों का भी  निर्माण किया गया है 


  
    





Post a Comment

0 Comments