कवर्धा, 31 अगस्त 2021। नेहरू युवा केंद्र, छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वधान में कबीरधाम जिले के चारों विकासखंड में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम मे विभिन्न खेल प्रतियोगिता, आयोजित की गई इस प्रतियोगिता मे रेस, खो-खो, कबड्डी, रस्सी कसा, बॉलीबॉल, फिट इंडिया के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिता कराई गई जिसमे युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चोकसिंह राजपुत, मोहन साहु, सतीष पटेल, पुनीराम यादव, किर्ती चन्द्रवंशी, योगेश देवांगन, कुलेश्वर निर्मलकर, लैनदास मोहले व युवा मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।
0 Comments